अवैध शराब व उपकरणों सहित अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूँ जनमत । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में नाजायज़ शराब बनाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 24/10/ 2018 की रात्रि थाना उसहैत पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान ग्राम लिलवा के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने पर थाना उसहैत पुलिस द्वारा दविश दी गई ।
दविश के दौरान शराब बनाते हुए मौके पर मौजूद अभियुक्त साधु उर्फ संजीव कुमार पुत्र गिरन्द सिंह निवासी ग्राम लिलवां को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में थाना उसहैत पर मुकदमा अपराध संख्या 303 / 18 धारा 60(2) ई एक्स एक्ट पंजिकृत कर गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पेश करने के उपरांत आरोपी को जेल भेज दिया गया ।

बरामदगी
1-30 लीटर शराब नाजायज
२-शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाली टीम

1- श्री संजीव कुमार थाना उसहैत जनपद बदायूं ।
2-हे0का0 बाबू हुसैन पाशा थाना उसहैत जनपद बदायूँ।
3-का0 नीरज कुमार  थाना उसहैत जनपद बदायूं।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना उसहैत पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई व जनता के लोगों द्वारा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी