मौलाना तोसीफ रज़ा को हिरासत में लेने पर भड़की खानकाहे आला हज़रत, पीएम को लिखा पत्र

बरेली जनमत ।

महोदय,
         आपकी तवज्जों इस ज्ञापन के माध्यम से दिलाना चाहते हैं । कि आला हज़रत खानदान के वरिष्ठ सदस्य मौलाना तोसिफ रज़ा खां साहब को 19/10/18 को शाम 6.30 बजे शारजा और अबूजहाबी (U.A.E) के चेक पोस्ट पर तलाशी के वहाने हिरास में ले लिया गया है। मौलाना सुन्नी सुफी मुसलमानों के बहुत बड़े अलिमे दीन और आला हज़रत मिशन के प्रचारक हैं। मौलाना के देश व विदेशो में हजारों की तादाद में मुरीदीन फैले हुए हैं। मौलाना की गिरफ्तारी के पीछे किसी सुन्नी सूफी मुखालिफ की साज़िश मालूम होती है। इनकी गिरफ्तारी से सुन्नी मुसलमानों के जज्बात को टेस पहुंची है।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि भारत सरकार फोैरन हस्तक्षेप करके मौलाना को साकुशल देश वापिसी के लिए करवाईं की जाये अनय्था पुरे भारत में जगह-जगह धरना प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो जायेगा, सुन्नी सूफी मुसलमान दिल्ली कूच करने मजबूर होंगे और #U_A_E हकुमत स्थित दिल्ली ऐमवेसी का घेराव किया जायेगा। हमे उम्मीद है कि इस पर ध्यान देकर फौरी कार्यवाही की जायेगी।
                             लेखक - मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

ज्ञापन देने वालों में मुफ्ती मज़हर इमाम कादरी, हाजी नाजिम बेग, शहिद रजवी, सय्यद शरिक अली, सागिरउद्दीन नूरी, यूसुफ रजा, एम० जुनैद, मौलाना जाहिद आदि थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया