लखनऊ से उघैती पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 7 बच्चों का हुआ चेकअप 3 के लिए सैंपल

बदायूँ जनमत । उघैती थाना क्षेत्र व सहसवान ब्लाक के गांव कुबरी गलाघोंटू बीमारी से 4 बच्चों की मौत हो गई थी, उसके बाद में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद स्वस्थ विभाग पूर्णत्या जाग उठा । इसके बाद से 3 दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में टीकाकरण कर रही है ।
आज शुक्रवार करीब 1:00 बजे लखनऊ से भी स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में पहुंची । टीम के साथ सहसवान से डॉक्टर भी थे । जिसमें गांव वालों ने सीएमओ मंजीत सिंह के वर्जन से लखनऊ टीम से शिकायत की । ग्रामीणों ने कहा कि गलाघोटू की बीमारी नहीं है तो फिर किस तरह की बीमारी हमारे गांव में फैल रही है । मरने वाले बच्चों के मां-बाप ने दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली के डॉक्टरों की जांच दिखाएं तो लखनऊ टीम ने गलाघोंटू की बीमारी बताई और ग्राम वासियों को संतुष्ट किया कि जल्द से जल्द इस बीमारी की दवा हम सहसवान व बदायूं में उपलब्ध कराएंगे । लखनऊ से आई टीम ने 7 बच्चों का चेकअप किया । साहिन पुत्री इकरार, रुखसार पुत्री इकरार, सविता पुत्री रघुवर, निशु पुत्री सुधीर, ज्योति पुत्री राजवीर, हिमांशी पुत्री सुशील, सोनू पुत्र सत्यपाल, जिसमें 3 बच्चों के सैंपल लिए गए । सोनू, साहिन, ज्योति जिन बच्चों का टीकाकरण किया गया उन बच्चों को घर पर जाकर भी चेक किया । लखनऊ टीम में डॉ एचके अग्रवाल जेडी, डॉ अभिषेक मिश्रा एसएमडी, डॉ राजेश सिंह, डॉ कौशल गुप्ता, डॉ गोविंद, डॉ इकराम, डॉक्टर आमिर हुसैन, डॉक्टर अकील सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे ।
(रिपोर्ट : अकरम मलिक)
बच्चों का चेकअप करते हुए डॉक्टर : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया