बदायूँ : सपा के बैनर तले मनाया गया शाह अल्वी एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष का जन्मदिन

बदायूँ जनमत । शाह अल्वी एसोसिएशन इण्डिया के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के बदायूँ ज़िला अध्यक्ष इक़बाल नासिर अल्वी का केक काटकर जन्मदिन मनाया । जिलाध्यक्ष का जन्मदिन इसलिए और चर्चित हो गया जब उनका जन्मदिन समाजवादी पार्टी के बैनर तले मनाया गया । बैसे बात इतनी बड़ी भी नहीं है लेकिन खास बात यह है कि सपा के बैनर तले मनाये गए जन्मदिन के मौके पर कई राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने कहा कि जिला अध्यक्ष इक़बाल नासिर अल्वी के नेतृत्व में शाह अल्वी ऐसोसिएशन समाज की बहुत मदद कर रहा है और समाज को सही दिशा मिल रही है ।
युवा प्रदेश महासचिव मोहम्मद शीराज़ अल्वी ने कहा कि जिला अध्यक्ष इक़बाल नासिर अल्वी संगठन के लिए प्रदेश भर में समाज के लिए सबसे ज्यादा काम करते हैं ।
इस अवसर पर अली अल्वी, जिला महासचिव अख्तर अल्वी, जिला उपाध्यक्ष मेहदी हसन, कोषाध्यक्ष फिरोज अल्वी , वाहिद अल्वी, मेहरउद्दीन अल्वी, अब्दुल वाहिद अल्वी, शहबाज अल्वी, फखरुद्दीन अल्वी, सभासद शोएब उर्फ छोटू, यासीन अल्वी, एहसान अल्वी, मुन्ने मास्टर आदि उपस्थित रहे ।
सपा के बैनर तले शाह अल्वी एसोसिएशन बदायूँ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी