बदायूँ : भ्रष्टाचार के विरुद्ध उपवास सातवें दिन भी जारी

बदायूँ जनमत । भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जनपद को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने हेतु जनोपयोगी कानूनों सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून,नियम 24 एवं पंचायत राज व्यवस्था को प्रभावी बनाने, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं रिजोला सोलर प्लांट को भूमि देने वाले कृषकों को पूर्ण मूल्य एवं नौकरी देने तथा मांस मछली एवं मदिरा के अवैध कारोबार को बन्द किए जाने की मांग को लेकर मालवीय आवास गृह पर उपवास सातवें दिन भी जारी रहा । हर रोज की तरह आज भी उपवास स्थल पर राष्ट्र राग का कीर्तन किया गया ।
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के निर्माण हेतु जिन किसानों से भूमि ली गई उन्हे सर्किल रेट का चार गुना भूमि का मूल्य देने एवं नौकरी देने का समझौता किया गया था। किन्तु समझौते का उल्लघंन करके किसानों के साथ धोखा किया गया है। इसी प्रकार भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लघंन कर रिजोला सोलर प्लांट के लिए झूठे आश्वासन देकर एवं प्लान्ट प्रबन्धन द्वारा  स्थानीय प्रशासन को अनुचित प्रभाव में लेकर भूमि ले ली। इकरारनामे व बैनामे अन्ग्रेजी भाषा में लिखे गए । इकरारनामो का भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया ।
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मार्गदर्शक बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस सी गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि जनपद में गुड गवर्नेंस का पूर्णतया अभाव है, क्योंकि जनोपयोगी कानूनों को निष्प्रभावी कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता एवं भ्रष्टाचार में लिप्तता के कारण मांस मछली का अवैध कारोबार चल रहा है। मिलावटखोरोरी चरम पर है।
उपवास स्थल से उपवास पर बैठे सहयोगियों के हस्ताक्षर य पत्र ईमेल व ट्विटर के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ,राज्यपाल, मुख्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, आयुक्त व जिलाधिकारी को प्रेषित किये गये ।
आज उपवास पर मनसुखलाल गुप्ता, धनपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, अखिलेश सिंह, नेत्रपाल, छोटे लाल, अमित कुमार, अनिल अग्रवाल, नक्षत्रपाल सिंह ,विशनपाल,,जयेश पाल, कृष्ण गोपाल, बेचेलाल, राजपाल, छोटे लाल, जयपाल सिंह,पप्पू, नीरज,मान सिंह,रामप्यारी,राजकुमारी, अमित कुमार, कमलेश कुमार, राजेश, भिखारी सिंह, रूपेन्द्र सिंह, भगवान दास, कृष्ण पाल, उदयवीर सिंह, सिपट्टर सिंह, अजयपाल आदि बैठे ।
उपवास पर बैठे भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सदस्य : जनमत एक्सप्रेस ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया