युवाओं की शान वसीम अंसारी बने समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बदायूँ जनमत । जिले की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले युवाओं की शान वसीम अहमद अन्सारी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र यादव की अनुमति एवं जिला अध्यक्ष आशीष यादव की संतुति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
इस मौके पर वसीम अन्सारी ने कहा कि मैंने सदैव समाजवादी पार्टी को आगे बढाने का प्रयास किया है और करता रहूॅगा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बडे भाई क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र यादव को धन्यवाद देता हूॅ कि उन्होने दोबारा मुझ पर भरोसा करते हुए यह जिम्मेदारी दी है, मै इसका ठीक प्रकार से निर्वहन करूॅगा ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा शकील अहमद, इकरार अन्सारी, तनवीर हसन खान ,राजा, अब्दुल अन्सारी, जावेद खान, साजिद खान, खालिद चौधरी, मु. अनवर, मु. खालिद, मु.आरिफ, सितार उददीन, यूनुस, डा कादिर आदि मौजूद रहे ।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए लोग : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी