सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद धर्मेंद्र यादव का ज़ोरदार स्वागत

बदायूँ जनमत । बिल्सी क्षेत्र के अंबियापुर गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत हुआ । बिल्सी के अंबियापुर गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद धर्मेंद्र यादव का 51 किलो की माला के साथ मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड बिल्सी नगर अध्यक्ष फैजान राईन द्वारा स्वागत किया गया ।
उसके बाद युवा सपा नेता रविंद्र शाक्य ने अतिथि गणों को पगड़ी व शाल पहनाकर स्वागत किया, सांसद को उन्होंने चांदी का मुकुट भी पहनाया । उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा भाजपा सरकार जुमले बाजों की सरकार है, इस सरकार ने 2014 के चुनाव में झूठे वादे किए थे और वादों की वजह से ही सत्ता में आई थी लेकिन अपना एक भी वादा 5 साल में पूरा नहीं कर पाये । इस सरकार ने युवाओं को हर साल रोजगार देने की बात कही थी लेकिन किसी युवा को रोजगार नहीं दिया । उन्होंने कहा बल्कि युवाओं से रोजगार देने की जगह उसका रोजगार छीन लिया, नोटबंदी और जीएसटी जैसी चीजों को लागू कर युवाओं को बेरोजगार कर दिया है । उसके बाद किसानों का दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार वाले लोग कहते थे किसानों की आय दोगुना कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया, आने वाले 2019 के लोक सभा चुनाव में यह जनता भाजपा को उखाड़ के फेंक देगी । इस मौके पर डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, विमल कृष्ण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन बृजेश यादव, प्रदीप उर्फ गुड्डू भैया, हाजी अजमल खान, रंजीत वार्ष्णेय, फैजान राईन, चौ.शाहिद राईन, विपिन यादव, अवधेश यादव, शाहनवाज अल्वी, जीशान अंंसारी, उवैश यादव, बंटी सागर, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत करते हुए सपा कार्यकर्ता : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी