शाह अल्वी ऐसोसिएशन यूथ ने मंत्री मोहसिन रज़ा को सौंपा ज्ञापन

बदायूँ जनमत । शाह अल्वी ऐसोसिएशन यूथ ने प्रदेश महासचिव व प्रदेश सह प्रवक्ता के नेतृत्व में जाति प्रमाणपत्र पर फकीर के साथ उपनाम शाह अल्वी दर्ज कराने के सम्बन्ध में मंत्री मोहसिन रज़ा को ज्ञापन सौंपा ।
मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इसके बहुत खिलाफ हूँ और मैं आपको आश्वासन दिलाता हूँ । अब तक की सरकारों ने क्यूँ नहीं किया मैं नहीं जानता लेकिन अब बहुत जल्द इस पर कार्यवाही की जाएगी । हालांकि इससे पहले भी भाजपा नेताओं को एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपें जा चुके हैं और लगातार आश्वासन भी मिलते रहे हैं ।
उधर प्रदेश महासचिव यूथ मोहम्मद शीराज़ अल्वी ने कहा कि मंत्री श्री रजा पर हमें पूरा भरोसा है । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यूथ जीशान अल्वी, अशरफ अल्वी, मेराज अल्वी, रिजवान अल्वी आदि मौजूद रहे ।
मंत्री मोहसिन रज़ा को ज्ञापन सौंपते हुए शाह अल्वी एसोसिएशन के सदस्य : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया