कालाबाजारी को जा रही राशन से भरी पिकअप ने बालक को ठोंका, गंभीर


उसहैत जनमत । थाना उसहैत क्षेत्र के गाँव गढियाहरदोपट्टी में सरकारी राशन से भरी एक पिकअप ने बालक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
जानकारी के अनुसार पिकअप यूपी 24 टी 1149 में कोटे का राशन भरा था । गाँव गढियाहरदोपट्टी निवासी प्रयांशु (8) पुत्र अंशु गुप्ता सड़क पर खड़ा था । उधर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने पीछे से प्रयांशु के टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया । घायल बालक को उसके परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए ।
ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप में सरकारी राशन गाँव की ही कोटेदार सदावती पत्नी बबलू का है जो कि कालाबाजारी को ले जाया जा रहा था । समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है ।
जनमत एक्सप्रेस न्यूज : 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया