आजमगढ़ में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई, लोगों ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

जनमत एक्सप्रेस । उत्तर प्रदेश में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि अज्ञात लोगों द्वारा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक मामला हरियाणा से सामने आया था जहां कुछ अज्ञातों ने भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित की थी तो वहीं अब ताजा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में।

कहां है पूरा मामला: पूरा मामला दरअसल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के माहुल का है। जहां आज (गुरुवार) सुबह लोगों को भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिसको रोकने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और हालात को काबू में किया। हालांकि लोग तभी ही माने जब पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

पुलिस का क्या है कहना: इस पूरे मामले पर एसपी बबलू कुमार का कहना है कि हालात काबू में हैं और इस मामले की जांच जारी है। जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि घटना को बुधवार शाम या देर रात अंजाम दिया गया था क्योंकि गुरुवार सुबह को प्रतिमा टूटी मिली ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express