शाह अल्वी एसोसिएशन के नवनियुक्त यूथ प्रदेश महासचिव का स्वागत

बदायूँ जनमत । शाह अल्वी ऐसोसिएशन इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान अल्वी, इरफान रहम अली शाह द्वारा यूथ प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाये जाने के उपरांत राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अली अल्वी व जिला महासचिव अख्तर अल्वी के साथ समस्त जिला कमेटी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया ।
राष्ट्रीय महासचिव यूथ अली अल्वी ने कहा कि हमारा संगठन बहुत जल्द ही प्रदेश स्तर का एक कार्यक्रम करेगा और प्रदेश के समस्त जिलों से शाह अल्वी समाज के यूथ को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे । इसी क्रम में शीराज़ अल्वी को यूथ प्रदेश प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया है,
नवनियुक्त यूथ प्रदेश प्रमुख महासचिव मोहम्मद शीराज़ अल्वी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूथ के सभी साथियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ और कोशिश करूंगा सभी साथियों को साथ लेकर संगठन मजबूत करूं ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शानू अल्वी, नासिर अल्वी हाजी हाफिज़ मोहम्मद फय्याज, हाजी अब्दुल कदीर, मौलाना ग्यास अली नजमी, अनस फय्याज, वाहिद अल्वी, मोहम्मद रेहान, आसिफ अल्वी, नासिर अल्वी, सद्दाम अल्वी, कय्यूम अल्वी, आफाक नजमी, आगाज़ अल्वी, फिरासत अल्वी आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया