सपा बसपा के संयुक्त सम्मेलन से होगा बदायूँ लोकसभा चुनाव का आग़ाज़ : आमिर सुल्तानी

बदायूँ जनमत । कल मंगलवार को होने वाले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सचिव अामिर सुल्तानी के नेतृत्व में आज युवाओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया । इस दौरान बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के गाँव इकरामनगर पाैगाैटिया, उझाैली, औरंगाबाद माफी में जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को कल के कार्यक्रम में आने का आह्वान किया । लोगों ने कल कार्यक्रम में ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में आने का आश्वासन भी दिया ।
प्रदेश सचिव आमिर सुल्तानी ने कहा कि यह पहला कार्यक्रम है जिसमें गठबंधन के दोनों दल (सपा और बसपा) के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक मौजूद रहेंगे । यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा और यहीं से 2019 का चुनाव का आगा़ज़ हो जाएगा । उन्होंने कहा अब सारे कार्यकर्ताओं को  2019 के चुनाव के लिए कमर कस लेना चाहिए ।
इस मौके पर गुड्डू गद्दी, समीर खान, मारूफ गाज़ी, इगलास गाज़ी, तालिब गाजी़, सत्यसेन सिंह, चंद्रभान सिंह, अख्तर हुसैन छोटू, जुबेर आरिफ, अशफाक अली, शहंशाह आलम आदि मौजूद रहे ।
बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के गाँव में जनसंपर्क करते हुए सपा नेता : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी