नवागत एसएसपी ने बाजारों और चौराहों पर किया पैदल गस्त, कई थानाध्यक्षों भी घूमे

बदायूँ जनमत । आज दिनांक 22.02.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा स्वयं जनपद की पुलिस की कार्यशैली व तत्परता को देखने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय पुलिस बल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओंमकार सिंह मय पुलिस बल के पैदल गस्त की गयी । वहीं कई थानाध्यक्षों ने भी अपने अपने क्षेत्र में गस्ती की ।
पैदल गस्त के दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया । एसएसपी द्वारा मय फोर्स के भीड-भाड वाले इलाके, शहर के मुख्य चौराहे एवं बाजार में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी । चैकिंग के दौरान बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं उनमें लगे हुए सीसीटीवी कैमरे आदि को चैक किया गया तथा नही पाये जाने पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया । इस कार्यवाही से शहर की आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत हुई ।
वहीं उसहैत थानाध्यक्ष इन्द्रेश सिंह, उसावाँ थानाध्यक्ष राजीव कुमार, कादरचौक थानाध्यक्ष हरिभान सिंह सहित कई थानाध्यक्ष अपने अपने कस्बों में मय फोर्स के पैदल गस्त पर निकले ।
शहर के बाजार में पैदल गस्त करते हुए नवागत एसएसपी : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया