संभल में बोलेरो से टकराई केंटर, 8 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

संभल जनमत । संभल जिले के बहजोई थाना इलाके में आगरा मुरादाबाद हाईवे पर बोलेरो में आयशर कैंटर की टक्कर में कैंटर पर सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कैंटर सवार लोग बदायूं जनपद के गांव में सगाई कर वापस लौट रहे थे और उनके गांव के पास ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बहजोई के निकट लहरावन गांव निवासी रामभरोसे ने अपनी बेटी का रिश्ता बदायूं जनपद के उघेती थाना अंतर्गत चाचीपुर गांव में हरपाल के बेटे के साथ तय किया था। मंगलवार की शाम को रामभरोसे परिजनों व रिश्तेदारों को साथ लेकर चाचीपुर गांव में बेटी की सगाई चढ़ाने गया था। सगाई चढ़ाने के बाद सभी लोग रात 12 बजे बजे चाचीपुर से अपने गांव के लिए वापस चले। आयशर कैंटर में सवार यह लोग लहरावन गांव से कुछ ही दूरी पर थे तभी बहजोई की तरफ से आ रही तेज गति बोलेरो मैक्स ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर के बाद कैंटर खंदक में जाकर पलट गई। हादसे में एक मासूम सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 10 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। बाकी नौ गंभीर घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद लहरावन गांव में कोहराम मचा है और हर तरफ से रोने बिलखने  की आवाज आ रही हैं ।

*हादसे में मरने वालों की सूची*

1-दिनेश 38 पुत्र गेंदनलाल
2-होतीलाल 60 पुत्र नत्थूलाल
3-ब्रजेश 10 पुत्र चंद्रपाल
4- रामवीर 45 पुत्र नत्थू
5-हरिशंकर 50 पुत्र सुखराम
6-शेर सिंह 25 पुत्र बुद्धि सिंह
यह सभी लहरावन थाना बहजोई जनपद सम्भल के निवासी हैं।
7-रामकुंवर 65 पुत्र दाताराम ग्राम कोहरा थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं
8-पवन 9 पुत्र रामेशपाल निवासी देवीपुरा थाना शाहबाद जनपद रामपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी