जुलाई में आयोजित होगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह / जनमत एक्सप्रेस

जनमत एक्सप्रेस । राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं समेकित बाल विकास विभाग (आईसीडीएस)  के सहयोग से संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह (बीएसपीएम) वर्ष में 2 बार जून एवं दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता है । यह विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम, टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है । इस संबंध में परिवार कल्याण महानिदेशक नीना गुप्ता  द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिये गए है कि इस वर्ष यह 3 जुलाई-3 अगस्त तक मनाया जाएगा । सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में बीएसपीएम के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 2.51 करोड़ बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । इसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के साथ उत्तर प्रदेश तकनीकि सहयोग इकाई, यूनिसेफ गैर सरकारी संगठन न्यूट्रीशन इंटेरनेशनल का भी सहयोग रहेगा ।
पत्र में कहा गया है कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य 9 माह से 15 माह की आयु वर्ग के बच्चों में विटामिन ए के कवरेज को बढ़ाना, सभी कुपोषित बच्चों का दोबारा वजन करना, उनकी पहचान करना, प्रबंधन कर उनको संदर्भित करना । नियमित टीकाकारण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ छूटे हुये बच्चों का प्रतिरक्षण करते हुये शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना । जन्म के तुरंत बाद शिशु को माँ का दूध, 6 माह तक केवल स्तनपान व 6 माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार देने के बारे में लोगों को बताना कि इससे बाल्यावस्था में होने वाले रोगों में कमी लायी जा सकती है । लोगों को आयोडिन युक्त नमक के उपयोग के बारे में बताना व उसका अधिक से अधिक उयोग करने की सलाह देना । बीएसपीएम टीकाकरण/ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण माह (वीएचएनडी) सत्रों में आयोजित किया जाता है । विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।
प्रदेश में 60 प्रतिशत बच्चों में विटामिन ए की कमी होने का खतरा होता है, जो कि बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की संभावनाओं को बढ़ाता है । 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को साल में 2 बार विटामिन ए की खुराक देने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कि व स्वस्थ व पोषित रहते हैं ।
विटामिन ए की पहली खुराक 9-12 माह के बच्चों को 1 मिली (2मिली का आधा चम्मच), 1 लाख यूनिट (अंतर्राष्ट्रीय इकाई) खसरे के पहले टीके के साथ नियमित टीकाकरण के दौरान दी जाती है । विटामिन ए की दूसरी खुराक 16-24 माह के बच्चों को 2 मिली का पूरा चम्मच,  2 लाख यूनिट (अंतर्राष्ट्रीय इकाई) खसरे के दूसरे  टीके के  साथ नियमित टीकाकरण के दौरान दी जाती है । इसके बाद 1-5 वर्ष के बच्चों को 2 मिली का पूरा चम्मच, 2 लाख यूनिट (अंतर्राष्ट्रीय इकाई) बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान 6 महीने के अंतराल पर यदि जाती है । साथ ही साथ ध्यान देने योग्य यह बात है कि यदि पिछले 6 माह में यदि मिजिल्स के टीके के साथ विटामिन ए की खुराक दी गयी है तो बी.एस.पी.एम. के दौरान विटामिन ए की खुराक न दी जाये ।
पत्र में कहा गया है वीएचएनडी के दौरान यह सभी सुविधाएं एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से दी जाएंगी । कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व निगरानी करने के उद्देश्य से समय समय पर बैठकें व रिपोर्टिंग व भी सुनिश्चित की गयी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया