बदायूँ : नाजायज असलाह सहित डकैती की योजना बनाते पाँच बदमाश गिरफ्तार
बदायूँ जनमत । एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.07.2019 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ओमप्रकाश गौतम द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा कुवरगांव रोड बाइपास तिराहे पर गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नाजायज असलाह लिये हुए सालारपुर ग्राम प्रधान के बाग में मैंथा फैक्ट्री के पीछे बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुचीं तो वहां पाँच व्यक्ति छिपकर आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिये । बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से दो फायर भी किये और भागने लगे, जिस पर खुद को बचाते हुए दौडकर आवश्यक बल प्रयोग कर सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभि0गण 1. ईशाक उर्फ भूरा उर्फ पहलवान पुत्र सिराजुद्दीन नि0 ग्राम फुलवाया थाना सिविल लाइन बदायूं, 2. असफाक पुत्र सुजात अली नि0 कबूलपुरा थाना कोतवाली बदायूं, 3. सुहैल पुत्र भूरे नि0 मोहल्ला शीशमहल कस्बा व थाना बिसौली जनपद बदायूं, 4. सोहेब पुत्र भूरे नि0 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूं, 5. जावेद पुत्र आले नवी नि0 शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूं के कब्जे से 01 नाजायज पौनिया 315 बोर मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, 01 नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिंदा व 01 खोखा कार0, 03 नाजायज चाकू व 03 टार्च बरामद हुई । पूछताछ में अभि0गण द्वारा बताया गया कि आज हम सालारपुर के बाहरी घरों में काम डालने वाले थे कि आप लोगों ने पकड लिया । समस्त अभि0गण शातिर किस्म के अपराधी हैं जो आये दिन चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं इसके अतिरिक्त अभि0 सोहेब उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरुस्कार भी घोषित है ।

![]() |
| बदायूँ थाना पुलिस लाइन पुलिस की गिरफ्त में पाँच बदमाश : जनमत एक्सप्रेस । |

टिप्पणियाँ