अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न

बदायूँ जनमत । अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज रविवार को बिल्सी में बदायूं रोड स्थित जेएस रायल पैलेस में आयोजित हुई । बैठक में संगठन के विस्तार एवं कार्य करने के बारे में चर्चा की गई ।
बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी दिनेश चंद्र असावा द्वारा एवं संचालन जिला संयोजक मु० शमसुद्दीन शम्स द्वारा किया गया । सर्वप्रथम शमसुद्दीन शम्स द्वारा सभी का परिचय कराया गया । संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश पुरी ने उद्बबोधन में संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन में ईमानदारी और सेवा भाव के साथ काम करने के बारे में बताया । साथ ही संगठन के विस्तार करने पर बल दिया गया । अध्यक्षता करते हुए दिनेश चन्द्र असावा ने कहा कि प्रत्येक तहसील पर संगठन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ।
इस अवसर पर विजनेश कुमार (फौजी), राकेश यादव, आचार्य गोपाल स्वामी, सखावत अली खां, प्रेमपाल शाक्य, मौ० रूमानउद्दीन, अमर सिंह, मु० नोमान एवं प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शमसुद्दीन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express