बैंक से बड़ी धनराशि निकालने और जमा कराने की सूचना सम्बन्धित थाने में देंगे व्यापारी : एसएसपी

बदायूँ जनमत । आज दिनांक 22.09.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और सर्राफा व्यवसायियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह राठौर व क्षेत्राधिकारी उझानी विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे ।
व्यापारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में वार्ता करते हुए सम्बन्धित को दिशा निर्देशित किया गया । व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे अतिक्रमण न करने हेतु हिदायत की गयी । अतिक्रमण करने से सार्वजनिक मार्ग बाधित होता है जिससे शहर में जाम की स्थिति बनती जाती है तथा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । यातायात नियमों के पालन हेतु भी व्यापारियों को जागरूक किया गया । उन्हें बताया गया की दो पहिया वाहनों पर हेलमेट व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करे जिससे, आप सुरक्षित रहेगे तथा अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी इस संबंध में जागरूक करे ।
इसके अतिरिक्त सर्राफा बाजार की दुकानों पर सीसीटीवी लगवाये जाने हेतु भी निर्देश दिये गये जिससे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा सके । वहीं कोई अप्रिय घटना होने पर अपराधी को पकड़ने में मदद मिल सके । बैंक से बडी धनराशि निकालने अथवा जमा कराने की सूचना सम्बन्धित पुलिस थाने में दिये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । जिससे सम्बन्धित को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जा सके ।
पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों से गोष्ठी करते हुए एसएसपी व अन्य : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया