बाइक फिसलने से घायल व्यापारी की बरेली में मौत

उझानी जनमत । पांच दिन पहले बदायूं रोड पर बाइक फिसलने से घायल व्यापारी अजय कुमार वार्ष्णेय की सोमवार सुबह में बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव दोपहर बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया ।
व्यापारी अजय कुमार वार्ष्णेय (52) मोहल्ला साहूकारा के निवासी थे। पांच दिन पहले बदायूं अस्पताल में उनकी पुत्रवधू ने बेटा जन्मा था। वह उसे देखकर घर लौटते समय बाइक फिसल जाने से गंगोरा मोड़ के पास भतीजे सुमित समेत घायल हो गए थे। सुमित को तो कोई खास चोट नहीं आई थी लेकिन अजय लहूलुहान हो गए। घरवालों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह नींब करौरी महाराज सेवा समिति और वार्ष्णेय समिति से भी जुड़े रहे थे। दोपहर में उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को कछला गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी