उसहैत में रामलीला महोत्सव के दौरान निकली भगवान राम की बारात

बदायूँ जनमत । उसहैत कस्बे में चल रहा रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान राम की राम बारात निकाली गई । रामबारात मे विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही ।
रामबारात रामलीला मैदान से शुरू होकर घासमंडी, मुख्य बाजार, बाबा कालसेन मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, शाक्य बस्ती, कटरासादतगंज तिराहा, नखासा होती हुई रामलीला मैदान पहुंच कर विसर्जित हुई ।
रामबारात मे काली अखाड़ा, ब्रज मंडल झांकी तथा घोडों का डांस आकर्षण का केंद्र रहा । पूरे नगर में घूमी रामबारात की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर स्थानीय पुलिस के अलावा बाहरी थानों के महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे । रामबारात का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया ।
उसहैत में रामबारात के दौरान निकली शोभायात्रा : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express