भाजपा सरकार ने तरक्की व विकास के रास्ते मे अवरोध पैदा किया है : धर्मेन्द्र

बदायूँ जनमत । समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने आज शनिवार को शहर में शराफत हुसैन के पिता के निधन पर, विश्व प्रसिद्ध कव्वाल तालिब सुल्तानी के निधन पर, शादाब पुत्र हसीन के आकस्मिक निधन पर, फैसल अंसारी की वालिदा के निधन पर, आरिफ की बहन के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की । वहीं सभासद समर नईम के आवास पर जाकर नईम का हाल जाना ।बिसौली विधानसभा के अन्तर्गत सदस्य जिला पंचायत निहाल मौर्य की भतीजी, दूनपुर में डॉ0मोहम्मद तारिक़ के आवास पर विवाह समारोह में सम्मिलत हुए, तत्पश्चात भमोरी के पूर्व प्रधान वीर सिंह की पुत्रवधू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया । 
इससे पूर्व अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने गन्ना किसानों के शत प्रतिशत भुगतान का वादा किया था । आज भाजपा सरकार के लगभग 3 वर्ष पूरे होने को आये हैं । यदु शुगर मिल के 105 करोड़ सहित पूरे प्रदेश में हज़ारो करोड़ रुपया गन्ना किसानों का बकाया है । केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के उत्थान के लिये कोई ठोस कदम नही उठा पाई है । जिससे भाजपा नेताओं का किसान विरोधी चेहरा वेनकाब हो गया है । प्रदेश में जब जब सपा की सरकार बनीं किसानों का कर्ज माफ किया गया । बीज, खाद व पानी आसानी से उपलब्ध कराया गया । देश की जीडीपी पर किया गया प्रश्न के उत्तर पर कहा कि जिस तरह से नोटबन्दी, जी0एस0टी0 जैसे काले कानून देश की जनता पर थोपे गए हैं उससे देश मे हर प्रकार का उद्योग व्यवसाय प्रभावित हुए हैं । केंद्र की भाजपा सरकार ने तरक्की व विकास के रास्ते मे अवरोध पैदा करने का कार्य किया है । 2015 में नियमों में संशोधन के बाद आज देश की जी0डी0पी0 4.5% है यदि पुराने नियमों के आधार पर आंकलन किया जाता तो इसकी दर और भी कम दर्शायी जाती । भाजपा के नेता आंकड़ों की बाजीगरी में पारंगत हैं । वर्तमान समय मे देश व प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित, शोषित सहित समाज का वर्ग बुरी तरह से त्रस्त है । हैदराबाद में बलात्कार के बाद कि गयी हत्या के सवाल पर श्री यादव ने कहा ऐसी घटनाएं दिल्ली, हैदराबाद सहित पूरे देश में हो रही हैं । अपराधी खुले आम घूम रहे हैं और भाजपा सरकारें विशेष कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 100 डायल का नाम 112 डायल करके अपनी ही पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है । आने वाले समय मे देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करने के लिये तैयार है ।

इस मौके पर डॉ0 मौलाना यासीन अली उस्मानी, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, ब्रजेश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, फखरे अहमद शोबी, ओमवीर सिंह, फरहत अली, बलवीर सिंह, तनवीर हसन खां, सलीम अहमद, नरोत्तम सिंह,विपिन यादव,अवधेश यादव,रवेंद्र शाक्य,फैज़ान आज़ाद,दीप सिंह, प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

मृतकों के परिवारजनों को सांवत्ना देते हुए धर्मेंद्र यादव : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर