JNU : कन्हैया के आज़ादी के नारों के बीच जेएनयू पहुँचीं दीपिका, प्रदर्शन का किया समर्थन

नई दिल्ली जनमत । बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई हैं । रविवार को नकाबपोश गुंडों ने कैंपस के अंदर घुसकर कई छात्रों को बेरहमी से पीटा था, जिसमें जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आईशी घोष समेत करीब 34 लोग घायल हो गए थे । अब छात्रों का समर्थन करने के लिए दीपिका कैंपस पहुंच गई हैं ।
जेएनयू कैंपस में कन्हैया कुमार जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ एक प्रदर्शन में आज़ादी के नारे लगा रहे थे तभी वहां अचानक दीपिका पहुंच गईं और छात्रों को अपना समर्थन दिया । उन्होंने स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आईशी घोष से मुलाकात भी की. हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और वापस लौट गईं ।
गौरतलब है कि रविवार शाम करीब पौने 7 बजे साबरमती हॉस्टल के बाहर 200 लोगों की भीड़ इक्कठा हुई. सभी ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था. कुछ ने सर पर हेलमेट भी पहना हुआ था. हाथों में डंडे थे. भीड़ में कई लड़कियां भी मौजूद थीं. इन नकाबपोश बदमाशों ने हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की और कई छात्रों को लाठी डंडों से जमकर पीटा. इस मामले में दिल्ली पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है. इसकी जांच क्राइम ब्राइंच कर रही है ।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंगग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन को लेकर इस वक्त दिल्ली में हैं ।
JNU में प्रदर्शन स्थल पर पहुंची दीपिका पादुकोण : जनमत एक्सप्रेस ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी