भाजपा की नियत में जनता को खोट नजर आने लगी, कांग्रेस हेल्पलाइन पोर्टल पर विश्वास जता रही जनता

बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस के मास्क पहनो इंडिया कैंपेन के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में मास्क का वितरण किये।
पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र को लेकर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जनता तमाम परेशानियों से गुजर रही है और प्रधानमंत्री जी अपने पत्र में कहते हैं कि उनकी सरकार ने उपलब्धियों वाला काम किया है। अगर छह सालों में इनते ही बेहतर कार्य हुए होते तो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भानु प्रकाश को आत्महत्या का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी पीठ थपथपाने के बजाय जनता की जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के भानु गुप्ता ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। काम बंद हो चुका था। इस शख्स को अपना और माता जी का इलाज कराना था। सरकार से केवल राशन मिला था, ये पत्र शायद आज एक साल के जश्न वाले पत्र की तरह ‘गाजे बाजे के साथ’ आपके पास न पहुंचे लेकिन इसको पढ़िए जरूर।” उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में बहुत सारे लोग आज इसी तरह कष्ट में हैं लेकिन सरकार अपना ही बखान करने में व्यस्त है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा हर मोर्चे पर असफल हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को भी भाजपा की नीति एवम नियत में खोट दिखने लगा जिसके चलते भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस के सहायता हेल्पलाइन पोर्टल पर लोग विश्वास जता रहे है। बदायूँ से भी जरूरतमंदों ने कांग्रेस हेल्पलाइन पोर्टल पर सहायता मांगी, जिनकी सहायता जानकारी होने के 24 घण्टे के अंदर कर दी गयी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एराज चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये, विचार विभाग के चेयरमैन रफत अली खान सूरी मौजूद रहे।
ग्रामीणों को मास्क वितरित करते हुए काँग्रेसी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'