कोरोना काल की सबसे दर्दनाक तस्वीर: स्टेशन पर भूख से माँ की मौत, शव से खेलता रहा मासूम बेटा

जनमत एक्सप्रेस। बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृतक मां के कफन के साथ एक मासूम बच्चे का खेलते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 25 मई की है। मृतक महिला गुजरात से श्रमिक ट्रेन के द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची थी। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर पड़ी हुई है और उसे एक कपड़े से ढंका गया है लेकिन उसका बच्चा उसके 'कफन' से खेल रहा है और उसे हटाने की कोशिश कर रहा है।
वायरल विडियो में महिला के शव के साथ उसका बेटा खेलते हुए दिख रहा है और बताया जा रहा है कि उस महिला की मौत भूख से हुई है। हालांकि रेलवे ने कहा है कि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई है। रेल डीएसपी रमाकांत उपाधयाय ने बताया था कि गुजरात से आ रही कटिहार की महिला की मौत किसी बीमारी से हो गई थी।
इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव ने लिखा, ''छोटे बच्चों को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है वह हमेशा के लिए मौत में गहरी नींद सो चुकी उसकी मां का कफन है। 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे रहने के कारण इस मां की मौत हो गई. ट्रेनों में हुई इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?''
संजय यादव के ट्वीट को रिट्विट करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा,'' मृत महिला अरबिना खातून के पति दो साल पहले उन्हें छोड़ के जा चुके हैं. तत्काल दोनों बच्चों के लिए हम 5 लाख की आर्थिक मदद कर रहे हैं ताकि वयस्क होने तक उनके नाम FD रहे। उनकी पढ़ाई का ज़िम्मा और साथ ही देखभाल करने वाले नज़दीकी पारिवारिक सदस्य को गृह ज़िला कटिहार में ही नौकरी देंगे.''
माँ के शव के साथ खेलता हुआ मासूम बेटा : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

विचलित कर देने वाला यह वीडियो जरूर देखें - www.youtube.com/Janmat Express News पर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया