मिट्टी खोदते युवकों पर गिरी ढांग एक की मौत, एक गंभीर

बदायूँ जनमत। मिट्टी खोदते वक्त ढांग गिरने से दो युवक ढेर के नीचे दब गये। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बमुश्किल युवकों को बाहर निकाला। 
हादसे में थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव जगतुआ निवासी हेमकांत शर्मा (21) पुत्र गेंदन लाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा युवक विशाल सिंह पुत्र प्रेमवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। विशाल को चन्दौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुडिया धुरेकी के समीप मधपुरी घाट पर हुआ। दोनों युवक घर की छतों पर डालने के लिए पीला मिट्टी खोद रहे थे। अचानक पूरी ढांग भरभराकर युवकों के ऊपर आ गिरी जिसके नीचे दबकर हेमकांत की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर