ओमकर सिंह पुनः जिला अध्यक्ष, असरार शहर अध्यक्ष मनोनीत, कांग्रेसियों ने जश्न मनाकर बाँटी मिठाई

बदायूँ जनमत। अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर है। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व युवा कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि ओमकार सिंह ने 1974 में N.S.U.I ए०एम०यू० अलीगढ ज्वाइन की थी। 1984 में युवा कांग्रेस बदायूँ ज्वाइन की, 1990 से 2001 तक युवा कांग्रेस बदायूँ ज़िला अध्यक्ष रहे,  2001 से 2014 तक बदायूँ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रहे, 2002 से 2005 तक अर्बन कॉर्पोराटिव बैंक के चेयरमैन रहे, 1996 से 2016 तक जिला बस कॉरपोरेक्शन के अध्यक्ष रहे, 2015 से अब तक ऊ०प्र० कांग्रेस के महासचिव रहे। उन्होंने कहा कि हाई कमान ने इतना विश्वास ओमकार सिंह के प्रति जताया है कि इतिहास में पहली बार बदायूँ जिले में कोई जिलाध्यक्ष पुनः मनोनीत हुआ है। अल्पसंख्यक विभाग ने जिलाध्यक्ष वफ़ाती मियाँ के नेतृत्व में अरिफपुर नवादा में मिष्ठान वितरण किया गया। बिसौली विधानसभा में पीसीसी सदस्य सोमेंद्र यादव के नेतृत्व में, बिल्सी विधानसभा में पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण परासर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशू बब्बर, शेखुपुर विधानसभा में अकबर अहमद डंपी, सहसवान विधानसभा में पूर्व जिला महासचिव वसीम क़ुरैशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अज़हर अली, दातागंज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित शर्मा आदि ने ओमकार सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर मिष्ठान वितरण किया एवं खुशी जाहिर की।
खुशी में मिष्ठान वितरण करते हुए कांग्रेसी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व प्रवक्ता शैलेश पाठक ने ओमकार सिंह के जिलाध्यक्ष एवं असरार अहमद के शहर अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राइवेट बस ऑपरेटिंग वेलफेयर सोसाइटी ने प्राइवेट बस स्टैंड पर मिष्ठान वितरण किया। लाल मियाँ चौधरी, विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान, बाबू चौधरी, मोहम्मद, यशब, एराज चौधरी, बख्तियार, श्याम सिंह, राजकुमार, रामपाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'