अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लें वरना प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी - डीएम

बदायूँ जनमत। बरसात का समय चल रहा है। इन दिनों में शहर में होने वाले जलभराव की स्थिति को लेकर प्रशासन काफी गंभीर हैै। दुकानदार एवं भवन स्वामियों को अवैध निर्माण हटाने के आदेश पहले की दिये जा चुके हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने पनवाड़ी बिजली घर के सामने बनी पुलिया का निरीक्षण किया। डीएम ने इस पुलिया को तोड़कर इसको पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इंटरलाॅकिंग के कार्य में गति लाएं। नाली-नालों की सफाई निरंतर होती रहे, जिससे जल भराव की स्थिति से निजात मिल सके। जिन दुकानदारों एवं भवन स्वामियों ने नाले-नालियाँ पाट ली हैं, वह स्वयं हटवा लें अन्यथा उन पर प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नाले का निरीक्षण करने जाते हुए डीएम व एसएसपी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express