असरार सलमानी के कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोनीत होने पर अॉल इंडिया जमात ए सलमानी ने किया हर्ष व्यक्त

बदायूँ जनमत। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद असरार अहमद सलमानी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर अॉल इण्डिया जमात ए सलमानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया है। 
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जहीर अहमद सलमानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने सलमानी समाज को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद असरार अहमद सलमानी के कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने से सलमानी समाज में खुशी की लहर है। असरार अहमद सलमानी एक जमीनी नेता हैं। वह हमेशा समाज के दबे कुचले वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं व उनके हक के आंदोलन करते रहे हैं। लम्बे वक्त से कांग्रेस से जुड़े हुए है, आल इण्डिया जमात ए सलमानी को मोहम्मद असरार अहमद सलमानी पर गर्व है।
फाइल फोटो : नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष असरार अहमद सलमानी - जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी