निकाह से पहले चली गोली, प्रधान प्रत्याशी के मुंह के हो गई पार - Janmat Express

बरेली जनमत। निकाह होने से पहले परसोना गांव में लड़की वालों के घर किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली प्रधान प्रत्याशी के ठोड़ी में घुसकर गाल से पार निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
बिथरी चैनपुर के परसोना गांव निवासी नस्तहीन का विवाह मनपुरिया के जफरुद्दीन के बेटे कामिल के साथ हुआ था। नस्तहीन के घर बारात गुरुवार शाम आनी थी। दोपहर में घर में निकाह को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस बीच गांव के ही निहाल उद्दीन निकाह में शामिल होने दुल्हन के घर पहुंचे। निहाल प्रधान प्रत्याशी है और आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा उनका कारचोबी का कारोबार, पानी का प्लांट है। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। निहाल उद्दीन की ठोड़ी से फायर लगा और उनका मुंह फट गया। यह देख घर में भगदड़ मच गई। अधिकतर लोग भाग गये। गंभीर हालत में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस गांव में पहुंची। काफी पूछताछ के बाद भी किसी ने आरोपी का नाम नहीं लिया। पुलिस घायल के रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

गोली चलने की बात सुनकर नहीं पहुंचे बाराती : 
गुरुवार दोपहर में जब हर्ष फॉयरिंग हुई तो मामला लड़के वालों के घर भी गूंज गया। फायरिंग में एक घायल होने की बात सुनकर दहशत फैल गई। बाराती अपने घर चले गये। शाम को दूल्हा व उसके माता पिता निकाह में शामिल हुये। निकाह पढ़ने के बाद बिना देरी किये दुल्हन लेकर चले गये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'