नगर पंचायत अध्यक्षा कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारी संदिग्ध, उसहैत में एक्टिव केस 23 बचे - Janmat Express

बदायूँ जनमत। आज शनिवार को उसहैत नगर पंचायत अध्यक्षा के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर नगर में हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत के ईओ सहित अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य ने अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि खुद अपने फेसबुक पर पोस्ट करके भी की है।

बता दें विगत 19 अगस्त को उसहैत नगर पंचायत का कंप्यूटर अॉपरेटर कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद कल मुख्य विकास अधिकारी ने एक सूची जारी कर उसहैत चेयरपर्सन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक सहित 49 लोगों को कोरोना टेस्ट कराने को कहा था। लेकिन कल उसहैत अस्पताल में लगे कैंप के दौरान सभी लोग गायब रहे थे। आज उसहैत नगर पंचायत अध्यक्षा सैनरा ने अपना टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं हैं। उनके पॉजिटिव निकलने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कोरोना का खतरा और अधिक बड़ गया है। वहीं उसहैत के दो कोरोना संक्रमित आज रिकवर होकर घर वापस लौट आये हैं। अब उसहैत में एक्टिव केसों की संख्या 23 बची है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'