ऐतिहासिक धरोहर मकदूम जहां के मकबरे के पास हो रहा अवैध निर्माण, बेखबर है प्रशासन - Janmat Express

बदायूँ जनमत। शहर के मीरा सराय रोड पर ऐतिहासिक पुरातत्व विभाग की धरोहर मकदूम जहां का मकबरा है। उसके पास एक बिल्डिंग अवैध रूप से तैयार की जा रही है, जो कि पुरातत्व के मानकों के खिलाफ 200 गज के दायरे के अंदर है। इस बिल्डिंग का निर्माण जुबेर पुत्र मोहस्बे द्वारा कराया जा रहा है। जिसके विरोध में आज कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अब से लगभग 3 वर्ष पहले पूर्व सपा नगर अध्यक्ष तनवीर हसन द्वारा इसी भूमि पर निर्माण कराया गया था। उस निर्माण को अवैध बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्माण रुकवा दिया गया था। वहीं यह प्रकरण मीडिया की सुर्खियों में रहा था, साथ ही निर्माण को अवैध बताते हुए बंद कर दिया गया था। आज वर्तमान भाजपा सरकार में किसी बड़े आर्थिक पैकेज की सांठगांठ करके उसी प्लाट में निर्माण हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि उसका नक्शा भी नहीं बना है। भाजपा शासन में एतिहासिक धरोहर के साथ जिस तरह खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर यह निर्माण नहीं रोका गया तो कांग्रेस इसके विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

शहर के मीरा रोड पर मकबरे के पास अवैध निर्माण होता हुआ : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया