कोरोना संक्रमित कपडा़ व्यापारी की इलाज के दौरान मौत, हड़कंप - Janmat Express

बदायूँ जनमत। एक कपडा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शुक्रवार की देर रात उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी की कोरोना के उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां बताते चलें कि दौलत राम की नगर के कछला रोड पर कपड़े की दुकान है। दौलत राम की हालत बिगड़ने पर उनका कोरोना चेकअप कराया गया। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं कोरोना से हुई मौत की खबर सुनते ही नगरवासियो में दहशत का माहौल है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया