योगी राज्य में 'रोजगार' मांगना हुआ अपराध, पश्चिमी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार - Janmat

बदायूँ जधमत। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में तहसील गुन्नौर पर उपजिलाधिकारी गुन्नौर के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्यपाल को पश्चिम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमबीर यादव व अन्य अलीगढ़ के साथियो की रिहाई के लिए ज्ञापन दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी हम्माद मुबीन ने बताया कल बेरोजगार दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस को मना रहे थे। सभी साथी मार्च करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्टर साहब को एक ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे, पर रास्ते मे ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हम युवा कांग्रेस सम्भल के साथी इसका विरोध करते हैं और मांग करते है कि हमारे यूथ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव व सभी यूथ कांग्रेस के साथियो को तुरंत रिहा किया जाए। वरना यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी। इस मोके पर आसिम काज़ी, उवैस अब्बासी, जावेद काज़ी, अरमान काज़ी, मुबीन, यासीन,हारिस क़ाज़ी,रिहान, कसीम खान,मुस्तकीम, समीर,साहिल, माजिद,अरमान,हाशिम आदि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हाथों में नारे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया