संदिग्ध परिस्तिथियों में फंदे पर झूली युवती, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम - Janmat Express

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र में एक युवती संदिग्ध परिस्तिथियों में झूलती हुई मिली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना उसहैत क्षेत्र के गांव खेडाजलालपुर के मोहल्ला शाक्य में एक युवती ने संदिग्ध परिस्तिथियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि जब युवती ने फांसी लगाई तब घर के लोग खेत पर थे। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने उसहैत थानाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग मामले से जोड़कर देख रहे हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया