विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, विभाग ने मानी मांगे - Janmat

बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान मैं बीते समय से लंबित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित विद्युत संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर के अधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं करने दिया जाएगा, क्योंकि 7000, 8000 वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारी 30 से 40 किलोमीटर दूरी पर कार्य नहीं कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ओरियन कंपनी के द्वारा कर्मचारियों का कई कई माह का वेतन नहीं दिया गया है, जो यह बहुत ही निंदनीय है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला कोषाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि आज कर्मचारी जग चुके हैं अब किसी का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि संगठन संविदा कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने के लिए हर समय तैयार है।

जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा के जब से निजीकरण के विरोध में संविदा कर्मचारी सम्मिलित नहीं हुए हैं तभी से विभागीय अधिकारियों व अनुबंधित कंपनी द्वारा कर उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पाल ने अपने विचार रखे तथा धरने में उपस्थित ओमवीर सिंह यादव, संगम कुमार सिंह चौहान, फैजान उद्दीन, मुसव्विर अली आबिद अली, संजू कुमार सुनील कुमार, राम प्रकाश भारती आज सैकड़ों संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'