ब्रेकिंग जनमत : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दहशतगर्दों ने की तीन भाजपा नेताओं की हत्या - Janmat

बदायूँ जनमत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बृहस्पतिवार को दहशतगर्दों ने तीन भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। आतंकियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब ये तीनों अपने घर की ओर जा रहे थे।
मारे गए नेताओं की पहचान फिदा हुसैन, उमर राशीद बेघ और उमर रमजान के तौर पर हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन उमर रमजान और हारून बेग के साथ थे। जब ये तीनों बाईके पोरा इलाके के पास पहुंचे तो वहां घात लगाए आतंकियों ने इन पर गोलीबारी कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express