संदिग्ध : नकाबपोश कातिल बेटी से बोला - 'आज तेरा बाप नहीं बचेगा' गोली मारी, मौत - Janmat

बदायूँ जनमत। बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई, जब युवक खेत से घर पर लौटा था और आंगन में लगे हैंडपंप पर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान नकाबपोश पीछे से आया और गोली मारकर भाग निकला। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रेबा में हुई। यहां रहने वाला 40 वर्षीय ओमकार शुक्रवार रात खेत से लौटा था। घर पर उसकी बेटी गुड़िया खाना बना रही थी।
बकौल गुड़िया ओमकार हाथ-मुंह धो रहा था, इसी दौरान पीछे से एक नकाबपोश तमंचा लेकर आया और चीखकर बोला कि आज तेरा बाप नहीं बचेगा। इसके साथ ही उसने ओमकार पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश कातिल वहां से फरार हो गया। इधर, परिवार वाले घायल ओमकार को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन गांव से बाहर आते ही उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। एसपी सिटी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा है, जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर