मॉस्क अभियान : पुलिस प्रशासन ने जिले भर में गंभीरता से चलाया अभियान, लाखों का जुर्माना वसूला - Janmat

बदायूँ जनमत। कोविड -19 के बड़ते खतरे को देखते हुए शासन द्वारा चलाये जा रहे तीन दिवसीय मॉस्क अभियान के तहत आज जिले भर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से अभियान को अंजाम दिया। जिसके चलते आज लाखों रुपये नकद व अॉनलाइन वसूले गये। थाना उसहैत पुलिस ने आज रविवार को मॉस्क अभियान के तहत 34 नकद चालान काटे। जिसका कुल जुर्माना 17 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त कई ईचालान भी काटे गये। नेताओं और व्यापारियों के चौपहिया वाहनों को भी चैक किया गया। जिसमें लोग मॉस्क नहीं लगाये थे, इन्हें इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने स्वम्ं मॉस्क खरीद कर पहनवाया। वहीं थाना कादरचौक में 17 चालान हुए जिसमें 8500 का नकद जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त दातागंज में कुल 3, हज़रतपुर में 13, उसावां में 27, फैजगंज बेहटा में 7, इस्लामनगर में 32, सहसवान में 50, वजीरगंज में 45, मुजरिया में 37, मुसाझाग में 12 चालान काटे गये। मॉस्क अभियान के तहत पुलिस द्वारा एक दिन की इस बडी से हड़कंप मच गया है। लोग घरों से निकलने पर मॉस्क पहनने लगे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया