विवादित भूमि पर नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार, SDM ने सोत नदी मुक्ती पर दिया जोर - Janmat Express

बदायूँ जनमत। दातागंज तहसील के उप जिलाधिकरी कुंवर बहादुर सिंह आज कस्बा उसहैत पहुंचे, इस दौरान उन्होंने वर्षों पुराने साप्ताहिक बाजार की विवादित भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही सोत नदी मुक्ती पर भी जोर दिया। 
कस्बा उसहैत के वक्फ बोर्ड संख्या 148 (तकिया) की सीमा विवाद और गाटा संख्या 723 व 724 के बारे में उप जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवादित भूमि गाटा संख्या 723 व 724 पर साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा। उन्होंने कानूनगो कुतुब उद्दीन से भी स्थानीय जानकारी ली।

उधर उसहैत से निकलने वाली सोत नदी की नपत में तेजी लाने और उसे जल्द कब्जा मुक्त कराने पर भी जोर दिया। उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी कराकर भूमाफियाओं से सोत नदी कब्जा मुक्त कराई जायेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा, लेखपाल मैकूलाल के अलावा राजस्व टीम मौजूद रही।
विवादित भूमि की जानकारी लेते हुए SDM दातागंज कुंवर बहादुर सिंह : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'