मिशन शक्ति : अपने बच्चों को कम से कम 12वीं तक शिक्षा अवश्य दिलाऐं - राजकुमार

बदायूँ जनमत। विकास खण्ड उसावां के ग्राम गढ़ियाहरदोपट्टी में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था समन्वयक मो० हन्नान ख़ान ने मानव व बाल तस्करी तथा बाल भिक्षावृत्ति के मुद्दे पर जानकारी दी। थाना उसहैत के एसआई सोवीर सिंह द्वारा पुलिस आपातकाल सेवा 112 हेल्पलाइन न० पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है, ज़रूरत पड़ने पर 112 की सहायता लें। संस्था अध्यक्ष राजकुमार शर्मा लड़का लड़की में भेद न करके एक समान समझने को बताते हुए कम से कम 12वीं तक शिक्षा दिलवाने को प्रेरित किया। बैठक का संचालन चाइल्ड हेल्प लाइन उसावां के टीम लीडर ढाकन सिंह द्वारा किया गया। 

बैठक में ग्राम प्रधान चंचला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी, आशा कार्यकत्री अनीता देवी, प्राथमिक विद्यालय गढ़ियाहरदोपट्टी का समस्त स्टाफ, संस्था सुपरवाइजर रामवीर शर्मा, रूबी शाक्य, उसहैत थाने से पुलिस स्टाफ तथा गॉव के लगभग 75 लोग व 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी