सैदपुर में आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली, छात्रों ने डीएम से की शिकायत - Janmat Express

बदायूँ जनमत। सैदपुर डाकघर पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का धंधा जोरो पर चल रहा है। क्षेत्र से आये लोगों से आधार कार्ड धारकों से जल्दी बनवाने के नाम पर 500 रुपयों की अवैध वसूली की जा रही है। सप्ताह में केवल एक ही दिन आधार कार्ड का संसोधन एवं बनाने का काम किया जाता है। जिसके चलते छात्र छत्राओं को छात्रवृति के ऑनलाइन के लिए व अन्य लोगों को आधार कार्ड बनवाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं डाकघर पर सुबह 6 बजे से आधार कार्ड बनवाने को लम्बी लाइन लग जाती है। क्षेत्र से आये ग्रामीण डाकघर पर भूखे प्यासे लाइन में खडे़ होकर आधार कार्ड बनवाने का शाम तक इन्तजार कर घर वापस लौट जाते हैं, और अगला शनिवार आने का इंतजार करते हैं। ऐसा क्रम काफी दिनों तक चलने के बाद भी लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाता है क्योकिं आधार बनवाने पर 500 रूपये देने पड़ते हैं। जो रुपये दे देता है उसका पहले कार्ड बनाया जाता है। कस्बा सैदपुर में यह गोरखधंधा जोरों पर फूल रहा है। छात्र छात्राओं का कहना कि छात्रवृति की ऑनलाइन की तारीख 15 दिसम्बर है अगर हमारे आधार कार्ड का संसोधन नहीं किया गया तो वह वंचित रहे जायेगें। जिसको लेकर छात्र छात्राओं ने इसकी शिकायत डीएम से की है।

(रिपोर्ट - प्रदीप सिंह)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी