बाबू कुशवाहा, ओवैसी व वामन मेश्राम ने मिलकर बनाया भागीदारी परिवर्तन मोर्चा, कहा- सरकार में होंगे 2 CM और 3 Dy CM

लखनऊ जनमत। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान वहां AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा और BAMCEF (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लाई फेडरेशन), भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम की मौजूदगी रही। इस दौरान बताया गया कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के सत्ता में आने के बाद 2 सीएम बनाए जाएंगे। इसमें एक सीएम पिछड़े समाज से होगा और दूसरा सीएम दलित समाज से होगा। इसी के साथ 3 उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिसमें से एक मुस्लिम समाज से होगा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में 5 पार्टी शामिल हैं। 
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुछ साथी अभी और भी हमारे संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें ने भी मौर्चा में लाया जाएगा। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं और हमारी वही विचारधारा है जो संविधान की मंशा है। इस दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर कहा गया कि जब वह जमीन पर उतरेगी तभी समझ में आएगा कि वह हित में है या अहित में। 
वामन मेश्राम ने कहा कि इस गठबंधन के ऐलान के बाद बीजेपी और समाजवादी के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह अब बीजेपी और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बीच होगी। समाजवादी गठबंधन अब तीसरे नंबर पर चला जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'