पंजाब में भगवंत मान की ताजपोशी, शपथ दिलाने भगत सिंह के गांव पहुंचे राज्यपाल

पंजाब जनमत। पंजाब को आज आप के नेता भगवंत मान के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला। मालूम हो पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार चुनने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सर्वे करावाया था, जिसमें जनता ने सीएम कैंडिडेट के तौर पर भगवंत मान के नाम पर मुहर लगाई थी।
प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने आप के जीते विधायकों के साथ अमृतसर में रोड शो किया था। 
117 में 92 सीटों पर केजरीवाल की पार्टी ने किया कब्जा। 58 हजार वोटों से भगवंत मान ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायक भगवंत मान 16 मार्च यानी आज दोपहर करीब 12:30 बजे पंजाब के सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए होशियारपुर जिले में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां को चुना था। दिल्ली की तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी राज्य के वीवीआईपी को न्योता नहीं दिया था। वहीं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शपथ दिलवाने के लिए खटकड़कलां पहुंचे थे। भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनके जैसे कपड़े पहनते हैं। वह भगत सिंह के दिए नारे 'इंकलाब जिंदाबाद' से ही अपनी रैली शुरू और खत्म करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'