ट्राली में लकड़ी भरकर सरपट दौड़ रहे अज्ञात ट्रेक्टर ने दरोगा को मारी टक्कर, मौत

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र में एक दरोगा को किसी अज्ञात ट्रेक्टर ने टक्कर मारी दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वह बाइक से अपने खेत से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव दाढ़ी नगला (हाल निवासी कैलसा तिराहा थाना अलीगंज) निवासी सतेंद्र सिंह (50) पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी में थी। वह छुट्टी पर आये हुए थे। थाना उसावां क्षेत्र में उनकी खेती है। वह बाइक से अपने खेतों पर घूमने आये थे। शाम करीब 7 बजे सथरा वाले पुल पर किसी अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
बताया जा रहा है कि ट्राली में यूकेलिप्टस की लकड़ी भरी थी। सूचना पर पीआरबी 1291 तत्काल मौके पर पहुंची और उसहैत पुलिस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसहैत पुलिस ने उनके परिवारजनों को हादसे की सूचना दी गई है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर