अॉडियो प्रकरण : दरोगा और SDM को अपशब्द कहने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

बदायूँ जनमत। जब से बिसौली के तथाकथित नेता द्वारा दरोगा और एसडीएम के बारे में अपशब्द कहने का अॉडियो वायरल हुआ है तब से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। इस तरह खुदको भाजपा नेता बताकर दरोगा और एसडीएम बिसौली के खिलाफ सरेआम अभद्र टिप्पणी करने वाले के हौसले किस कद तक बुलंद होंगे अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यही वह लोग होते हैं जो समाज में ज़हर घोलकर हैं। गैर समुदायों को नफ़रत भरी नज़रों से देखते हैं, आँखों पर अंधभक्ति का चश्मा लगाकर इंसानियत को निगलने वाले जहरीले लोग। 
ऐसे लोगों के खिलाफ आज बिसौली बार एसोसिएशन ने खुलकर प्रशासन का साथ दिया, और कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। 
उधर दरोगा (उप निरीक्षक) सोवीर सिंह की तहरीर पर बिसौली कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ 1- भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व बिसौली नगर अध्यक्ष अमित पंडित और 2- भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व नगर महामंत्री नितिन मिश्रा के खिलाफ धारा 294, 419, 504, 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर