2022 में पहली फांसी : न्यायालय ने किसान के हत्यारोपी को फांसी की सज़ा सुनाई

बदायूँ जनमत। जिला न्यायालय ने एक किसान की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही आरोपी रोने लगा।
बता दें कि मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दीनपुर शेखूपुर का है। यहां दो साल पहले एक किसान नत्थूलाल की हत्या की गई थी। मामला छोटा सा था कि किसान नत्थू लाल से गांव के ही रूप किशोर ने फावडा मांगा था। फावडे के लेनदेन में ही बात बिगड़ गई। मामला इतना बड़ गया कि दोनों में झगडा शुरू हो गया। इसी समय रूप किशोर ने गुस्से में आकर नत्थू लाल पर फावडे से हमला कर दिया। रूप किशोर का हमला इतना जबरदस्त था कि एक ही बार में रूप किशोर ने नत्थूलाल की गर्दन काट दी। इसके बाद रूपकिशोर के खिलाफ बिल्सी थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया। यह घटना वर्ष 2020 की है। आज बुद्धवार को न्यायालय स्पेशल जज एससी एसटी ने यह सजा सुनाई है। वर्ष 2022 में यह फांसी की पहली सजा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया