भीषण गर्मी के चलते सीओ ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बेजुबानों को पानी का इंतज़ाम

बदायूँ जनमत। दातागंज सर्किल के डिप्टी एसपी (सीओ) प्रेम कुमार थापा ने अपनी ड्यूटी के साथ - साथ भीषण गर्मी के चलते इंसानियत का भी दायित्व निभाया है। उन्होंने बेजुबान जानवरों को पीने के लिए पानी को नांद रखवाया है। वह स्वयं प्रतिदिन सुबह साफ स्वच्छ शीतल जल को नांद में भरकर रखते हैं। साथ ही नांद की साफ सफाई भी करते नज़र आए।
उन्होंने समस्तजनों से अपील करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि बेजुबानों के हित में जल एवं खाना, दाना खिलाते पिलाते रहें। जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहे। इंसानों के साथ साथ बेजुबानों के बारे में सोचें यह ही मानव धर्म है। इसको लेकर उनकी खासी प्रशंसा हो रही है। 

रिपोर्ट- अभिषेक वर्मा
सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express