उसहैत में भी शुरू हुआ KBC किसको मिलेगी एक लाख की रकम

एस०शाहिद अली !
उत्तर प्रदेश में इस समय निकाय चुनाव का मौसम चल रहा है । इसी के साथ चर्चाओं का बाजार भी गर्म होता चला जा रहा है । हालाँकि प्रथम चरण के 24 जिलों का रिजल्ट एक दिसंबर को आना है । ऐसे में हर जगह एक ही खेल खेला जा रहा है, KBC मतलब "कौन बनेगा चेयरमैन" !
कौन बनेगा चेयरमैन को लेकर हर नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में तरह तरह की शर्तें भी लगाईं जा चुकी हैं । ऐसे में बदायूँ जनपद की उसहैत नगर पंचायत भी कहाँ पीछे रहने बाली थी । सूत्रों के मुताबिक अभी तक उसहैत में कौन बनेगा चेयरमैन को लेकर पाँच से बीस हजार तक की रकम दाँव पर लगाई जा चुकी है । लेकिन बीते दिन एक ही समुदाय के दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक एक लाख रूपये की शर्त लगा डाली ।
जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी साबिया बेगम और निर्दलीय प्रत्याशी हज्जन हुश्न वानों के समर्थकों के बीच एक एक लाख रूपयों की शर्त लगाई गई है । वहीं लोग निवर्तमान चेयरमैन गौरव गुप्ता की पत्नी सैरना वैश्य पर भी जीत की शर्त लगा रहे हैं । अब देखना यह होगा कि इस सीजन में KBC का विजेता कौन बनेगा और किसको मिलेगी एक लाख रूपयों की रकम..!!

किसी भी समाचार या विज्ञापन के लिए संपर्क करें ~ 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया