गणतंत्र दिवस के मौके पर फैरी हार्ट पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

बदायूँ जनमत । 69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के मोहल्ला सोथा में इंग्लिश मीडियम बोर्ड के फैरी हार्ट पब्लिक स्कूल की स्थापना हुई ।
इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया । यहाँ बता दें कि स्कूल के प्रबंधक इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर साहिबे आलम हैं । उन्होंने कहा कि आज के समय में दीनी और दुनियावी तालीम की बेहद जरूरत है । इसीलिये स्कूल में दीन के साथ साथ इंग्लिश मीडियम पर भी विशेष ध्यान रखा जायेगा ।
इस मौके पर अनस आफताब एडवोकेट, गौहर खांन, अमीरूल हसन, इमरान आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया