अलापुर निवासी बैंडबाजे वाले युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

बदायूँ जनमत । कस्बा अलापुर निवासी युवक बैंडबाजे में काम करता था जो कि बीती रात थाना उसहैत क्षेत्र के गाँव कमले नगला में बारात चढ़ाने गया था । तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई । युवक को कुचल कर ट्रक ड्राइवर उसावाँ की ओर को ट्रक लेकर भागने लगा । वहीं बारातियों और ग्रामीणों की मदद से उसावाँ पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया लेकिन, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया ।
जानकारी के अनुसार कस्बा अलापुर के वार्ड संख्या पाँच निवासी कल्लू खाँ का 15 वर्षीय पुत्र भूरे खाँ बैंडबाजे में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था । बीती रात वह उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव कमले नगला में बारात चढ़ाने गया था । उधर सथरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक (UP 78 BT 5791) ने भूरे को कुचल दिया । घटना से गाँव में अफरा तफरी मच उठी मौका पाकर ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर उसावाँ की ओर भागने लगा । ग्रामीणों और उसावाँ पुलिस की मदद से उसावाँ के निकट ट्रक को पकड़ लिया गया । वहीं उसहैत थाने में ट्रक ड्राइवर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी